हाल ही में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपनी जमीन पर जबरन कब्जा होने की बात कह रहा है। वीडियो में दिखने वाला यह युवक कश्मीर का निवासी है। इस युवक का नाम ईशांत रैना है यह एक हिंदू है। युवक अपनी जमीन को वापस लेने पुलवामा में पहुंचा था जो कि उसकी पुश्तैनी जमीन बताई जा रही है। जिसके बाद वहां बवाल मचा गया।
मुस्लिमों ने जबरन किया जमीन पर कब्जा
ईशांत रैना का कहना है कि सन 1990 में कश्मीर के रहने वाले मुश्लिमों ने उनके माता-पिता भाई-बहन को प्रताड़ित करके वहां से भगा दिया था इसके बाद इन्होंने इनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। अब ईशांत रैना अपनी जमीन वापस लेने के लिए और यहां पर फेंसिंग करने पहुंचे थे लेकिन उनकी जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा किया था वो लोग यहां आकर उनका सामान बाहर फेंक दिया। जिसको लेकर वह परेशान है।
यह युवक ईशांत रैना नामक कश्मीरी पंडित हिन्दू है जो शोपियां, पुलवामा में कल अपनी पुश्तैनी उस जमीन पर कब्ज़ा लेने पहुंचा था,जिस पर से,
सन 1990 में कश्मीरी मुस्लिमों ने ईशांत रैना के माता-पिता -बहन-भाई को हर तरह से अत्याचार करके भागने को मजबूर कर ज़मीन पर मकान पर जबरन कब्ज़ा pic.twitter.com/fjFoPT4ApK— TheSpeed_???????? (@Thespeed0006) December 7, 2025
कब्जा करने वाले का नाम मोहम्मद यूसुफ शाह बताया जा रहा
ईशांत रैना ने बताया की पुलवामा में स्थित उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले का नाम मोहम्मद यूसुफ शाह है, जो जमीन वापस नहीं दे रहे हैं। पिछले कई सालों से वहां इस जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं।
ईशांत रैना पहुंचे थे मजदूरों के साथ
ईशांत रैना यहां पर मजदूरों को लेकर पहुंचे हुए थे। इन्होंने अपनी जमीन पर फेंसिंग करने के लिए कई सामान और साथ में मजदूर भी लाए थे। लेकिन जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों ने इन्हें अपनी ही जमीन पर काम नहीं करने दिया और सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया।





