Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी ने लगाई बैठक के दौरान विधायकों की क्लास, बूथों पर काम न होने पर गिनवाई गलतियां

सीएम योगी ने लगाई बैठक के दौरान विधायकों की क्लास, बूथों पर काम न होने पर गिनवाई गलतियां

सीएम योगी
सीएम योगी

हाल ही में मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें सीएम योगी द्वारा की गई बैठक को लेकर नया अपडेट आया है। मुरादाबाद में हुई इस बैठक के दौरान सीएम योगी ने SIR के कामों को लेकर विधायकों को फटकार लगाई है। योगी ने किस बूथ पर कितना काम हुआ है और किस बूथ पर कितना काम नहीं हो पाया है इसको लेकर गंभीरता दिखाते हुए विधायकों को उनकी गलतियां की लिस्ट थमा दी है। योगी की गंभीरता को देखते हुए और उनकी इस मीटिंग को लेकर तैयारी को देखते हुए सभी विधायक भौचक्के के रह गए।

सीएम योगी ने लगाई विधायकों की क्लास

सीएम योगी इस बैठक को लेकर मुरादाबाद पहुंचे इसके बाद इन्होंने विधायकों को सभी कामों को लेकर गलतियां गिनवाई। सीएम योगी की गंभीरता को देखते हुए नेताओं को हैरानी हुई। भारतीय जनता पार्टी के विधायको ने यह सोचा कि वह सीएम को अंदाजे के आंकड़े गिनवा देंगे लेकिन विधायकों की गलतफहमी तब दूर हुई जब उन्होंने देखा कि सीएम उनसे ज्यादा इस बैठक की तैयारी करके आए हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मीटिंग के दौरान एक-एक सीट के बारे में जानकारी लेकर मुरादाबाद की इस बैठक में पहुंचे थे। इतना ही नहीं सीएम योगी ने विधायकों को उनकी गलतियां भी गिनवा दी।

सीएम योगी को थी कैंप की पहले से जानकारी

बूथ के काम को लेकर सीएम योगी को पूरी जानकारी प्राप्त थी। योगी ने इस मीटिंग के दौरान विधायकों से आंकड़ों को लेकर बात की इतना ही नहीं किस बूथ पर कितना काम हुआ है और किस बूथ पर 50 फ़ीसदी से भी कम काम हुआ है इसको लेकर इस मीटिंग में चर्चा हुई। सीएम योगी ने विधायकों से इस काम को लेकर सवाल किया तब ऐसे में विधायकों के पास उनके सवालों के कोई जवाब नहीं थे। विधायकों ने मुख्यमंत्री के सवालों पर चुप्पी साध ली।

सीएम ने कहा सीटों के लिए करनी होगी मेहनत

सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जहां बीते चुनाव में उनको 6 सीटों पर जीत और 4 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ सीटों पर केवल 500 सीटों के आसपास अंतर देखने को मिला है। जिसको लेकर योगी जी का कहना है कि हमें मेहनत करने की बहुत जरूरत है।

Source Link

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?