बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब सूबे के हालत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 82 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2345 हो गया है।
82 नए मरीजों के मिलने के साथ ही बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2345 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जानकारी दी है कि 82 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहतास में 31 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं मधेपुरा में 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।