Uttarakhand News:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बस खाई में जाकर गिर गई। जिसकी वजह से 7 यात्रियों की मौत हो गई ऐसी खबर है। इतना ही नहीं इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ है।
दुर्घटना होने के बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम को सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गई है और अभी भी बचाव कार्य जारी है। सूचना है कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल है और 7 लोग मर चुके हैं।
शिलापनी इलाके में हुआ बस हादसा
जानकारी मिली है भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में यह बड़ा हादसा हुआ है। बस खाई में गिर गई। खबर है कि इस बस हादसे में लगभग 7 लोग मर चुके हैं और लगभग 12 यात्री इस बस में सवार थे। जिसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है। यह बस हादसा बहुत ही बड़ा था जिसकी वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई।
राहत बचाव टीम पहुंची मौके पर
बस हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव टीम यहां पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही घायलों को निकालना और उन्हें इलाज करवाने साथ ही चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। वही फिलहाल मृतको और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। अभी मृतकों की संख्या और घायलों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में बदलाव की स्थिति जारी, जाने आज के ताजा भाव





