Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के भाटापारा में ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, हादसे के बाद मजा हंगामा

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, हादसे के बाद मजा हंगामा

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के प्लांट में ब्लास्ट होने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान यहां लगभग 6 मजदूरों की मौत हो गई और पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला छत्तीसगढ़ के भाटापारा में इस्पात संयंत्र में क्लीनिकल फर्नेस में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसमें 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार करने के बाद में बिलासपुर रेफर कर दिया गया। ब्लास्ट के इस हादसे के बाद आसपास लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

क्लीनिकल फर्नेस के दौरान हुआ ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार भाटापारा जिला के इस्पात संयंत्र में गुरुवार के दिन एक ब्लास्ट का मामला सामने आया। इस मामले में क्लीनिकल फाइनेंस के दौरान ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इस ब्लास्ट ने लगभग 11 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया जिसके बाद इन्हें बिलासपुर में रेफर कर दिया गया। जिस जगह ब्लास्ट हुआ वह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।

पुलिस प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी

पुलिस प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस द्वारा हादसे के मुख्य कारण की जांच की जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बलोदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के अलावा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना की पुष्टि कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता द्वारा की गई है।

Read More:- धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पूजा और नमाज के लिए टाइमिंग हुई तय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?