Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” के तहत लाभार्थियों के खातों में डाले जाएंगे 33.22 करोड़ रुपए

उत्तराखंड में “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” के तहत लाभार्थियों के खातों में डाले जाएंगे 33.22 करोड़ रुपए

Chief Minister Self-Employment Scheme:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत लाभार्थियों को पैसा दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है बेरोजगार लोग खुद का रोजगार तलाश कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के चलते लगभग 3848 लाभार्थियों के खातों में 33.22 करोड़ रुपए की धन राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री का कहना है कि युवा रोजगार ढूंढने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बने। जिससे कि यहां का पलायन रोका जा सके और रिजर्व माइग्रेशन को बढ़ावा मिल सके स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे लोग कहीं और जाकर नौकरी करने की बजाय यही अपना रोजगार शुरू करके दूसरे लोगों को नौकरी देगा।

क्या है यह योजना?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कोविड-19 के बाद में लौट सभी बेरोजगार लोगों को इस योजना का लाभ देना ही सरकार का उद्देश्य है। इस योजना के तहत अंतर्गत राज्य के मूल और स्थाई निवासियों को विनिर्माण सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत सहकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के जरिए से कर्ज दिया जाएगा।

इसमें विनिर्माण इकाइयों के लिए 25 लाख रुपए तो वही व्यापार इकाइयों के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के तहत लागत का 15 से 25% तक सब्सिडी के रूप में मिलेगा। वहीं अब तक इसका लाभ 35000 से ज्यादा लोग उठ चुके हैं। जिससे लगभग 64,966 नए रोजगार लोगों को मिले हैं।

लोगों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को अपना खुद का रोजगार करने का मौका मिलेगा। इसके जरिए लोग खुद का रोजगार करेंगे और अन्य लोगों को भी रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से सब्सिडी बैंक का खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग आर्थिक रूप से सशक्त बने और खुद का स्वरोजगार कर सके।

Read More:- तिरुपति जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी, 1 युवक की मौत कई लोग घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?