नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package-3) के दो किश्तों की घोषणा हो चुकी है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राहत पैकेज-3 की घोषणा कर रही हैं। पहला पैकेज करीब 6 लाख करोड़ और दूसरा पैकेज करीब 3.16 लाख करोड़ रुपये का था। पुरानी घोषणाओं और रिजर्व बैंक की तरफ से उठाए गए कदमों को मिलकर अब तक कुल 16.45 लाख करोड़ की घोषणा हो चुकी है। महापैकेज में अब 3.55 लाख करोड़ रुपये बकाया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का तीसरा ब्रेकअप बता रही हैं। आज 11 ऐलान किए जाएंगे। इनमें से 8 खेती पर रहेंगे। वित्त मंत्री ने कहा देश के किसान ने मुश्किल परिस्थितियों का हमेशा डटकर सामना किया है। लॉकडाउन के दौरान भी किसान काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इससे कोल्ड चेन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन की सुविधाएं मिलेंगी। किसान की आय भी बढ़ेगी।