दरभंगा:आज इन जिलों के विभिन्न इलाके में पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव,दरभंगा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 22। 6 नए मामले आए सामने। जिला अधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने की पुष्टि।नालंदा जिले में 6 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से 3 बिंद, 2 रहुई और पहली बार थरथरी में 1 पॉजिटिव केस मिला। इनमें 4 महिला और 2 पुरुष। सभी प्रवासी बताए जा रहे हैं।मधुबनी जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी जिले के छह और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार द्वारा जारी सूची में सभी छह मधुबनी शहर के हैं। सभी पुरुष हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है। हालांकि, इनमें से 21 कोरोना से स्वस्थ भी हो चुके हैं। 20 को अस्पताल से घर भी भेज दिया गया है।
बांका जिले में फिर 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें दो कटोरिया प्रखण्ड, एक बेलहर और आठ धोरैया प्रखण्ड के शामिल है। सभी प्रवासी कामगार है। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि सभी मरीज प्रखण्ड में क्वारंटाइन है। उक्त सभी को लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आइसोलेट किया जाएगा। इसके पूर्व 41 मरीज में चार स्वस्थ होकर घर आ गए हैं।
कटिहार के प्राणपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमितों की संख्या 35 हुई।