पटना: बिहार के कई जिलों में 14 मई तक आंधी पानी के आसार हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी में चल सकती है। मौसम विभाग ने कई जगह ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की है। दरअसल उत्तरी राजस्थान व इसके आसपास के इलाके में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके ऊपर एक ट्रफ लाइन बनी हैं जो उत्तरी राजस्थान से हरियाणा और मध्यप्रदेश के कुछ इलाके से होते हुए उत्तरी चंडीगढ़ तक है।
साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी 14 मई से प्रभावी होगा। यह वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका बिहार के मौसम और कितना असर पड़ेगा इसे लेकर आगे भी अद्यतन स्थिति बताई जाएगी। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी पानी का अलर्ट जारी किया गया।
देर रात 12.30 बजे समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, बेगूसराय, नालंदा , नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और दरभंगा में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार से आंधी के बाद मध्यम बारिश शुरू हुई। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। गया का 37, भागलपुर का 36.3 व पूर्णिया का 35.2 डिग्री रहा।