पटना : बिहार में सोमवार को अब तक कोरोना के 49 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 345 तक पहुंच गई है। दिन तक आई रिपोर्ट में कहा गया कि 44 नए पॉजिटिव केस में 22 मुगेर,7 भोजपुर, 5 मधुबनी, 5 औरंगाबाद, 3 लखीसराय एक सारण, एक नौबतपुर पटना के मरीज शामिल हैं। कोरोना से 22 जिले अब तक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 56 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं। देर शाम पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब बिहार में कुल मरीजों की संख्या 345 पहुंच गई है। उत्तर बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक पॉजिटिव महिला पुलिसकर्मी(27) है। वहीं दूसरा युवक (34) मधेपुर प्रखंड के एक गांव का रहने वाला है जो दो दिन पहले ही मुम्बई से आया था। इसके अलावा झंझारपुर के दो युवक 30 व 32 उम्र के हैं। वहीं एक 65 साल की वृद्ध महिला कलुआही की रहने वाली है जो कोरोना वायरस से संक्रमित है। मधुबनी के डीएम ने इसकी पुष्टि की है।