नोएडा : एनसीआर के कुछ इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। दिनभर की गर्मी के बाद कई जगह आंधी और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को इस कारण गर्मी से भी राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम, नोएडा के कुछ इलाकों में मौसम बदला है। गुरुग्राम की बात करें तो तेज हवा और बादल की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी हुई। यहां दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदल रहा था।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान की आशंका जाहिर की गई है। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी जारी की है।
कार्यालय का कहना है कि इस मौसम स्थिति से क्षति की आशंका है। येलो चेतावनी सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी होती है। इससे यह संकेत मिला है कि अगले कुछ दिनों में खतरनाक मौसम स्थिति की संभावना है।